बहेड़ी: शनिवार, 4 जुलाई को पंजाबी कॉलोनी स्थित विद्युत सब स्टेशन पर लगने वाले 10 MVA के नए ट्रांसफार्मर से मिलेगी बिजली सप्लाई
नगर के पंजाबी कॉलोनी के पास स्थित विद्युत सब स्टेशन पर लगे दस एमवीए के ट्रांसफार्मर के फुंकने के चलते उसकी जगह लगने को आए दस एमवीए के नए ट्रांसफॉर्मर के लगने और उससे विद्युत सप्लाई मिलने के लिए अभी नगर वासियों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा दरअसल हरियाणा से मंगवाया गया ये दस एमवीए का नया ट्रांसफॉर्मर बीती देर रात बहेड़ी पहुंच गया था।