खानपुर: तालुका विधिक सेवा समिति खानपुर ने पिपलाज गांव के मनरेगा कार्य स्थल पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया
तालुका विधिक सेवा समिति खानपुर ने आज मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे के लगभग पिपलाज गांव के मनरेगा कार्य स्थल पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया। अधिकार मित्र भरत कुमार बोर्ड ने शिविर स्थल पर ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान के तहत साइबर क्राइम ऑनलाइन गेमिंग साइबर दुर्व्यवहार ऑनलाइन धोखाधड़ी आदि के बारे में जानकारी देते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में समझाया।