Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

आज Satguru बावा लाल दयाल जी के पावन जन्म दिवस के शुभ अवसर पर लंगर सेवा का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन पार्षद विराट देवगन काउन्सलर के नेतृत्व में सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता की भावना के साथ संपन्न हुआ।

10.4k views | Amritsar 1, Amritsar | Jan 21, 2026
इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर ग्रहण कर गुरु कृपा प्राप्त की। आयोजन का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे, समानता और निस्वार्थ सेवा की भावना को और अधिक मजबूत करना रहा। इस सेवा कार्य में मुखविंदर कौर, सुधेश निशचल, अशोक सैनी, परमजीत शर्मा, विशाल शर्मा, नेपाल चंद, संजीव निशचल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनका सहयोग इस आयोजन की सफलता का मजबूत आधार बना। इस अवसर पर पार्षद वीराट देवगन ने कहा, “बावा लाल दयाल जी की शिक्षाएँ हमें मानवता, करुणा और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। सेवा ही सच्ची भक्ति है और आम आदमी पार्टी इसी विचारधारा पर कार्य कर रही है।” अंत में सभी सेवादारों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का हृदय से धन्यवाद किया गया, जिनके सहयोग से यह पावन आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।