बरहट: नव वर्ष पर बाबा पत्नेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की दिनभर रही भीड़
Barhat, Jamui | Jan 1, 2025 बरहट प्रखंड में लोगों ने नव वर्ष का स्वागत आतिशबाजी कर किया। वही जब सुबह हुई तो बाबा पत्नेश्वर नाथ मंदिर, मां कालिका मंदिर मलयपुर सहित प्रखंड के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगने लग गया। वहीं पूजा अर्चना का यह दौर शाम 6 बजे तक देखने को मिला। नव वर्ष पर विधि व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस भी मुस्तेद दिखे।