हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 को लेकर नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी सूची के अनुसार जांच के दौरान पांच प्रत्याशियों के नामांकन पत्र अलग-अलग कारणों से अवैध पाए गए। अध्यक्ष पद पर आर्यन बेलवाल, धीरज बिष्ट और मेहुल शाह के नाम वैध प्रत्याशियों की सूची में शामिल हैं। उपाध्यक्ष पद पर पूरन सिंह मेवाड़ी, योगेश चन्द्र, योगेश ब्रजवासी और वशिष्ठ कुमार मैदान में हैं, जबकि उपाध्यक्ष छात्रा पद पर दीपा रैकुनी और श्रेया पांडे के नाम वैध पाए गए हैं। सचिव पद पर सार्थक रस्तोगी और भविष्य रावत, संयुक्त सचिव छात्रा पद पर रिषिका सिंह, कोषाध्यक्ष छात्रा पद पर अक्षिता आर्या, दीपा बिनवाल और आलिमा तथा सांस्कृतिक सचिव पद पर चन्द्रकान्त का नाम शामिल है। वहीं सांस्कृतिक सचिव पद के प्रत्याशी अब्दुल अहद सिद्दीकी समेत विज्ञान और वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद के चार प्रत्याशियों के नामांकन अलग-अलग कारणों से निरस्त किए गए हैं। नामांकन जांच के बाद अब एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव की तस्वीर स्पष्ट हो गई है और चुनाव प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है।
#Haldwani #MBPGCollege #MBPG #StudentUnionElection #StudentElection #CollegeElection #MBPGElection #Election2026 #Nomination #NominationScrutiny #ValidCandidates #InvalidNomination #StudentPolitics #CampusPolitics #HaldwaniNews #Nainital #NainitalNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #ElectionUpdate #StudentLeaders #Voting #ElectionNews #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #NewsReel #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews