हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान कथित तौर पर नियमों का उल्लंघन कर रैली निकालने, अराजकता फैलाने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के मामले में नैनीताल पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। पुलिस के अनुसार, नामांकन रैलियों के दौरान लोक सेवकों के विधिसम्मत आदेशों का उल्लंघन करने, जाम और अव्यवस्था पैदा करने तथा बिना अनुमति बड़े वाहनों के इस्तेमाल के मामलों में वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कई लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के जरिए अन्य संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आगामी चुनाव प्रक्रिया और कानून-व्यवस्था को देखते हुए संभावित उपद्रवियों की सूची तैयार कर निरोधात्मक कार्रवाई भी शुरू की है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्रसंघ चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
#Haldwani #MBPGCollege #MBPG #StudentUnionElection #StudentElection #CollegeElection #MBPGElection #NominationRally #NominationDay #PoliceAction #PoliceCrackdown #FIR #BNS #LawAndOrder #ElectionSecurity #StudentPolitics #CampusPolitics #HaldwaniPolice #NainitalPolice #HaldwaniNews #NainitalNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #NewsReel #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews