कोरांव: भगेसर गांव में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने जांच कार्रवाई का दिया आश्वासन
कोरांव थाना क्षेत्र के भगेसर गांव में बुधवार शाम एक युवक का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। युवक शादी समारोह से लौटा था। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मृतक की पहचान 23 वर्षीय रमेश कुमार तिवारी के रूप में हुई है।