Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
image
image
image
image
image

फिरोजाबाद अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर ब्रह्मकुमारी का अभियान, 5000 से अधिक युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ फिरोजाबाद। रहना रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, फिरोजाबाद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में कई स्कूल-कॉलेजों में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लगभग 5000 से अधिक युवाओं ने नशा मुक्त रहने की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम में खुशी दीदी ने कहा कि नशा कई प्रकार के होते हैं - बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, शराब, ड्रग्स। साथ ही आज के युवाओं में मोबाइल, सोशल मीडिया, गेम्स, फास्ट फूड का नशा भी बढ़ गया है। इस नशे को छोड़ने के लिए युवाओं को 5 बातें अपनानी चाहिए - अपना लक्ष्य ऊंचा बनाएं, अच्छे दोस्त रखें, अच्छे विचार रखें, प्रतिदिन मेडिटेशन करें और प्रतिदिन अच्छे कर्म करें। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी को याद करते हुए कहा कि "जब तक आप अपना लक्ष्य प्राप्त न कर लें, तब तक रुकना नहीं है।" कार्यक्रम की प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने सराहना की। यह कार्यक्रम कलावती इंटर कॉलेज, दाऊ दयाल पीजी कॉलेज एवं इंटर कॉलेज, तिलक कॉलेज, वंडर वर्ल्ड स्कूल, बच्चू बाबा इंटर कॉलेज आदि में आयोजित किए गए। कार्यक्रम में शिव कुमार, सीए राकेश गोयल, अविनाश, सुमन राठौर, नूतन बहन, तन्वी बहन आदि उपस्थित रहे। #DDMNews #Firozabad #Brahmakumari #InternationalYouthDay #NashaMukti #FirozabadNews ---

Firozabad, Firozabad | Aug 12, 2026

MORE NEWS

फिरोजाबाद BSA के औचक निरीक्षण में टूंडला के 3 स्कूलों में 11 शिक्षक गायब, मचा हड़कंप

फिरोजाबाद। स्कूलों में लेट-लतीफी और लापरवाही पर अब सख्ती शुरू हो गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने मंगलवार 12.08.2026 को विकास खण्ड टूंडला के 10 परिषदीय विद्यालयों का अचानक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टूंडला के 3 स्कूलों में कुल 11 शिक्षक और शिक्षा मित्र ड्यूटी से नदारद मिले। 

कौन-कौन मिला अनुपस्थित:
1. प्रा.वि. कुतुकपुर जारखी - 4 स्टाफ अनुपस्थित। प्रधानाध्यापक विभवमणि शर्मा, सहायक अध्यापिका पूनम सिंह सहित 2 शिक्षा मित्र भी नहीं मिले।
2. प्रा.वि. कुशोकुर्श - 3 स्टाफ अनुपस्थित। प्रधानाध्यापिका नीति यादव, सहायक अध्यापक श्यामवीर त्यागी और अवनेश कुमार गायब मिले।
3. प्रा.वि. नगला सिंधी - 3 स्टाफ 2 दिन से अनुपस्थित। प्रधानाध्यापक मुनेन्द्र प्रताप सिंह और 2 सहायक अध्यापिकाएं 11 अगस्त से ही स्कूल नहीं आईं।

BSA ने मौके पर सभी स्कूलों के स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई। समय से स्कूल आने, बच्चों की उपस्थिति, साफ-सफाई, MDM की गुणवत्ता और शिक्षक डायरी अपडेट रखने के कड़े निर्देश दिए।

अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति भी की गई है।

सरकारी स्कूलों में पढ़ाई और अनुशासन जरूरी है। इस खबर को शेयर करके जिम्मेदारों तक पहुंचाएं 🙏  
-
फिरोजाबाद-टूंडला की हर सच्ची खबर के लिए DDM News को फॉलो करें 🔔  
-
आपके हिसाब से अनुपस्थित टीचरों पर क्या कार्रवाई होनी चाहिए? कमेंट करें 👇

#DDMNews #Firozabad #BSAInspection #BEOAnilKumar #Tundla #FirozabadEducation #SchoolNews #TeachersAbsent
---

फिरोजाबाद BSA के औचक निरीक्षण में टूंडला के 3 स्कूलों में 11 शिक्षक गायब, मचा हड़कंप फिरोजाबाद। स्कूलों में लेट-लतीफी और लापरवाही पर अब सख्ती शुरू हो गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने मंगलवार 12.08.2026 को विकास खण्ड टूंडला के 10 परिषदीय विद्यालयों का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टूंडला के 3 स्कूलों में कुल 11 शिक्षक और शिक्षा मित्र ड्यूटी से नदारद मिले। कौन-कौन मिला अनुपस्थित: 1. प्रा.वि. कुतुकपुर जारखी - 4 स्टाफ अनुपस्थित। प्रधानाध्यापक विभवमणि शर्मा, सहायक अध्यापिका पूनम सिंह सहित 2 शिक्षा मित्र भी नहीं मिले। 2. प्रा.वि. कुशोकुर्श - 3 स्टाफ अनुपस्थित। प्रधानाध्यापिका नीति यादव, सहायक अध्यापक श्यामवीर त्यागी और अवनेश कुमार गायब मिले। 3. प्रा.वि. नगला सिंधी - 3 स्टाफ 2 दिन से अनुपस्थित। प्रधानाध्यापक मुनेन्द्र प्रताप सिंह और 2 सहायक अध्यापिकाएं 11 अगस्त से ही स्कूल नहीं आईं। BSA ने मौके पर सभी स्कूलों के स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई। समय से स्कूल आने, बच्चों की उपस्थिति, साफ-सफाई, MDM की गुणवत्ता और शिक्षक डायरी अपडेट रखने के कड़े निर्देश दिए। अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति भी की गई है। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई और अनुशासन जरूरी है। इस खबर को शेयर करके जिम्मेदारों तक पहुंचाएं 🙏 - फिरोजाबाद-टूंडला की हर सच्ची खबर के लिए DDM News को फॉलो करें 🔔 - आपके हिसाब से अनुपस्थित टीचरों पर क्या कार्रवाई होनी चाहिए? कमेंट करें 👇 #DDMNews #Firozabad #BSAInspection #BEOAnilKumar #Tundla #FirozabadEducation #SchoolNews #TeachersAbsent ---

Firozabad, Firozabad | Aug 12, 2026

फिरोजाबाद मक्खनपुर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

फिरोजाबाद। नगर पंचायत मक्खनपुर में आज जेवर तिराहे से शुरू होकर सदर बाजार होते हुए जेपी ग्लास तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।

यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा द्वारा किया गया। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों के साथ-साथ "भारत माता की जय" के नारे पूरे बाजार में गूंजते रहे।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। अहिल्याबाई स्कूल सहित अन्य स्कूलों के बच्चों ने तिरंगा और तिरंगे रंग की पट्टियां पहनकर यात्रा में उत्साह बढ़ाया। महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए मक्खनपुर थाना अध्यक्ष चमन शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

#DDMNews #Firozabad #Makkhanpur #TirangaYatra #HarGharTiranga #OPVerma #FirozabadNews #Deshbhakti
---

फिरोजाबाद मक्खनपुर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र फिरोजाबाद। नगर पंचायत मक्खनपुर में आज जेवर तिराहे से शुरू होकर सदर बाजार होते हुए जेपी ग्लास तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा द्वारा किया गया। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों के साथ-साथ "भारत माता की जय" के नारे पूरे बाजार में गूंजते रहे। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। अहिल्याबाई स्कूल सहित अन्य स्कूलों के बच्चों ने तिरंगा और तिरंगे रंग की पट्टियां पहनकर यात्रा में उत्साह बढ़ाया। महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मक्खनपुर थाना अध्यक्ष चमन शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। #DDMNews #Firozabad #Makkhanpur #TirangaYatra #HarGharTiranga #OPVerma #FirozabadNews #Deshbhakti ---

Firozabad, Firozabad | Aug 12, 2026

फिरोजाबाद SSP के आदेश पर पुलिस का बड़ा अभियान, 1 दिन में मौके पर निपटाईं 36 जनशिकायतें

फिरोजाबाद। जनशिकायतों के निस्तारण में तेजी, पारदर्शिता और निष्पक्षता लाने के लिए एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जिले भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को इस अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया है। अभियान के तहत सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी शिकायतकर्ताओं के घर/मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं।

नियम तय किए गए हैं कि हर क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल में रोज कम से कम 1 जगह और हर थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में रोज कम से कम 2 जगह मौके पर शिकायत निपटाएंगे।

 चलाए गए अभियान में जनपद पुलिस ने कुल 36 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया।

पुलिस का कहना है कि अब शिकायतकर्ता को बार-बार थाने या पुलिस ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पुलिस खुद मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करेगी, दोनों पक्षों का फीडबैक लेगी और शिकायत का समाधान कर संतुष्ट करेगी।

,
,
,
,
#DDMNews #Firozabad #FirozabadPolice #SSPAdityaLanghe #IGRS #JanShikayat #UPPolice #FirozabadNews
---

फिरोजाबाद SSP के आदेश पर पुलिस का बड़ा अभियान, 1 दिन में मौके पर निपटाईं 36 जनशिकायतें फिरोजाबाद। जनशिकायतों के निस्तारण में तेजी, पारदर्शिता और निष्पक्षता लाने के लिए एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जिले भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को इस अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया है। अभियान के तहत सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी शिकायतकर्ताओं के घर/मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं। नियम तय किए गए हैं कि हर क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल में रोज कम से कम 1 जगह और हर थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में रोज कम से कम 2 जगह मौके पर शिकायत निपटाएंगे। चलाए गए अभियान में जनपद पुलिस ने कुल 36 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। पुलिस का कहना है कि अब शिकायतकर्ता को बार-बार थाने या पुलिस ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पुलिस खुद मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करेगी, दोनों पक्षों का फीडबैक लेगी और शिकायत का समाधान कर संतुष्ट करेगी। , , , , #DDMNews #Firozabad #FirozabadPolice #SSPAdityaLanghe #IGRS #JanShikayat #UPPolice #FirozabadNews ---

Firozabad, Firozabad | Aug 12, 2026

फिरोजाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, साथ ही कर्मचारियों के लिए चलाया तनाव प्रबंधन कार्यक्रम

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों पर सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री योगेश शिवा ने जिला कारागार,का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों को मिल रही निःशुल्क विधिक सहायता, लंबित वादों की स्थिति और कारागार में मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। सचिव ने बंदियों से सीधे बात कर उनकी समस्याएं सुनीं और पात्र बंदियों को समय पर विधिक सहायता देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि NALSA और UPSLSA की योजनाओं का लाभ हर पात्र बंदी तक पहुंचे। किसी भी बंदी को न्याय पाने में आर्थिक या अन्य वजह से दिक्कत न हो।

इसी क्रम में मंगलवार को जनपद न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों के लिए "Stress Management & Meditation Program" का आयोजन किया गया।

सचिव सुश्री योगेश शिवा ने कर्मचारियों को तनाव के कारण, उसके प्रभाव और ध्यान, श्वास-प्रश्वास व सकारात्मक सोच से तनाव कम करने के उपाय बताए। उन्होंने सभी को ध्यान का अभ्यास भी कराया और योग-ध्यान को रोजमर्रा की आदत बनाने के लिए प्रेरित किया।

सचिव ने कहा कि "मानसिक रूप से स्वस्थ और तनावमुक्त कर्मचारी ही किसी संस्थान की असली ताकत होते हैं। ध्यान से एकाग्रता, निर्णय क्षमता और काम के प्रति सकारात्मक सोच बढ़ती है।"

कार्यक्रम में न्यायालय एवं DLSA के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

#DDMNews #Firozabad #DLSA #YogeshShiva #JailInspection #StressManagement #Meditation #LegalAid #FirozabadCourt
---

फिरोजाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, साथ ही कर्मचारियों के लिए चलाया तनाव प्रबंधन कार्यक्रम फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों पर सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री योगेश शिवा ने जिला कारागार,का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों को मिल रही निःशुल्क विधिक सहायता, लंबित वादों की स्थिति और कारागार में मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। सचिव ने बंदियों से सीधे बात कर उनकी समस्याएं सुनीं और पात्र बंदियों को समय पर विधिक सहायता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि NALSA और UPSLSA की योजनाओं का लाभ हर पात्र बंदी तक पहुंचे। किसी भी बंदी को न्याय पाने में आर्थिक या अन्य वजह से दिक्कत न हो। इसी क्रम में मंगलवार को जनपद न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों के लिए "Stress Management & Meditation Program" का आयोजन किया गया। सचिव सुश्री योगेश शिवा ने कर्मचारियों को तनाव के कारण, उसके प्रभाव और ध्यान, श्वास-प्रश्वास व सकारात्मक सोच से तनाव कम करने के उपाय बताए। उन्होंने सभी को ध्यान का अभ्यास भी कराया और योग-ध्यान को रोजमर्रा की आदत बनाने के लिए प्रेरित किया। सचिव ने कहा कि "मानसिक रूप से स्वस्थ और तनावमुक्त कर्मचारी ही किसी संस्थान की असली ताकत होते हैं। ध्यान से एकाग्रता, निर्णय क्षमता और काम के प्रति सकारात्मक सोच बढ़ती है।" कार्यक्रम में न्यायालय एवं DLSA के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। #DDMNews #Firozabad #DLSA #YogeshShiva #JailInspection #StressManagement #Meditation #LegalAid #FirozabadCourt ---

Firozabad, Firozabad | Aug 12, 2026