हाथरस: मोहल्ला रमनपुर निवासी 33 वर्षीय शख्स घर हुआ लापता, पीड़ित परिजनों ने कोतवाली हाथरस गेट पहुंचकर पुलिस से की शिकायत
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर निवासी एक 33 वर्षीय शख्स घर से 28 मई को लापता हो गया। पीड़ित परिजनों ने लापता शख्स को काफी तलाशा लेकिन शख्स को कोई भी पता नही लगा। पीड़ित परिजनों ने शख्स के घर से लापता हो जाने के बाद कोतवाली हाथरस गेट पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।