हाथरस: कस्बा मेंडू में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में चाकु लगने से घायल हुआ 11 वर्षीय बालक, मामला दर्ज
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के आज दिन शुक्रवार को कस्बा मेंडू मे बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई अचानक से मारपीट होने से कस्बे में हड़कंप मच गया इस मारपीट में 11 साल का बच्चा मयंक के पैर में चाकु लगने से घायल हो गया। परिजनों ने एक पक्ष के खिलाफ थाने में शिकायत दी है इस आधार पर पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।