हाथरस: पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सादे समारोह में सेवानिवृत होने वाले तीन पुलिस कर्मियों को दी गई भावविनी विदाई
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में एक सादा समारोह में तीन पुलिस कर्मियों के सेवानिवृत होने पर भावविनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी तथा सेवानिवृत होने वाले पुलिस कर्मियों के परिजन भी मौजूद रहे।