हाथरस: आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के गांव दयानतपुर के पास दो कारों की भिड़ंत में रिटायर्ड ADGC की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के गांव दयानतपुर के पास दो कारों के बीच हुई भिड़ंत में एक रिटायर्ड ADGC की मौत हो गई साथ ही दूसरी कार सवार एक शख्स घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक ADGC के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हाथरस गेट पुलिस ने हादसे को लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है ।