हाथरस: मुरसान गेट पर वृद्ध महिला से चेन स्नेचिंग का प्रयास करने वाले अभियुक्त ने न्यायालय में किया आत्म समर्पण
सदर कोतवाली क्षेत्र के मुरसान गेट पर 9 फरवरी 2024 को वृद्ध महिला से दो अपाचे बाइक सवार चोरों ने चैन स्नेचिंग का प्रयास किया था। कार्यवाही करते हुए सदर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करते हुए एक अभियुक्त को जेल भेज दिया था। घटना में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर लगातार की जा रही थी। जिसके चलते अभियुक्त ने न्यायालय में आत्म समर्पण किया है।