हाथरस: हा.जंक्शन के गांव लाडपुर में शरारती तत्वों द्वारा अंबेडकर की प्रतिमा को किया गया क्षतिग्रस्त लोगों ने किया रोड जाम
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव लाडपुर में शरारती तत्वों द्वारा अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया सूचना पर खबर लगते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई और लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। आक्रोशित लोगों ने बीच सड़क पर पेड़ लगाकर रोड जाम कर दिया जिससे कि यातायात अवरुद्ध हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने के प्रयास मे जुटी हुई है।