कोतवाली थाना क्षेत्र के जीवधरा गांव में सोमवार सुबह 10 बजे एक 19 वर्षीय युवती को सांप ने काट लिया। युवती घर के सामने नाली साफ कर रही थी, तभी छिपे सांप ने पैर में डस लिया। परिजनों ने सांप को मारकर युवती को जिला अस्पताल खलीलाबाद पहुंचाया। डॉक्टरों ने सांप की पहचान कर उपचार शुरू किया। फिलहाल युवती की हालत सामान्य बताई जा रही है।