संयुक्त संचालक सहित वरिष्ठ अधिकारियों का दौरा; व्यवस्थाओं का जायजा लिया
..
वृक्षारोपण में सहभागिता कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
..
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, विदिशा में संभागीय वरिष्ठ
अधिकारियों के दल ने दौरा कर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आईटीआई की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस अवसर पर भोपाल संभाग के संयुक्त संचालक श्री विवेक सिंह, संयुक्त संचालक (छात्रवृत्ति प्रकोष्ठ) श्री श्रीकांत गोलाईत एवं सहायक संचालक श्री दीपक सोनगिरे विशेष रूप से उपस्थित रहे। संस्था परिसर में आगमन पर सर्वप्रथम सभी अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
विभागीय निरीक्षण एवं अभिलेखों की जांच -
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संस्था के विभिन्न ट्रेड्स, कार्यशालाओं, मुख्य भंडार एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रयोगात्मक सामग्री तथा संस्था के समस्त आधिकारिक अभिलेखों की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने संस्था की व्यवस्थाओं, स्वच्छता और रिकॉर्ड संधारण पर संतोष व्यक्त किया।
पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण -
निरीक्षण के पश्चात परिसर में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए संयुक्त संचालक श्री विवेक सिंह ने परिसर को हरा-भरा रखने एवं पौधों की नियमित देखभाल करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के समस्त अधिकारी, मेहमान प्रवक्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #vidisha
39 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026