पंचदेवरी: करकटहां गांव में नाद-खूंटा उखाड़ने को लेकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
कटेया थाना क्षेत्र के करकटहां गांव में दरवाजे पर रखे नाद-खूंटा को उखाड़कर फेंकने और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित के आवेदन पर दो नामजद एवं अज्ञात के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने शुक्रवार को दोपहर 12 बजे बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।