पदमपुर: 4DD गांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार
पदमपुर थाना पुलिस ने 4 डीडी गांव में कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने सोमवार दोपहर 12:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया आरोपी से एक देसी पिस्टल में तीन जिन्दा कारतूस बरामद किए गए हैं आरोपी के खिलाफ मुकंदमा दर्ज किया गया है।