मासूम छात्र ने उठाई लोगों की परेशानी की आवाज़!
छपारा नगर परिषद के महाराणा प्रताप वार्ड स्थित जामा मस्जिद कॉलोनी में पेयजल प्रदाय योजना के लिए पाइपलाइन बिछाने के उद्देश्य से खोदे गए गड्ढों के चलते लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसी परेशानी को एक मासूम छात्र ने अपने अनोखे अंदाज में वीडियो बनाकर नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने की कोशिश की है।
छात्र ने अपनी बात बेहद सहज और प्रभावी तरीके से रखते हुए अपील की है कि पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद खोदे गए गड्ढों को व्यवस्थित रूप से भरकर रास्ते को जल्द दुरुस्त कराया जाए, ताकि स्थानीय लोगों और खासकर बच्चों को आवागमन में परेशानी न हो।
एक छोटे से छात्र की यह पहल निश्चित रूप से बड़ी सीख देती है—
जब परेशानी दिखे तो आवाज़ उठाना जरूरी है।
अब देखना होगा कि इस मासूम की अपील छपारा नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों तक कब पहुंचती है और कब तक रास्ते को दुरुस्त कराया जाता है।
📍 महाराणा प्रताप वार्ड, जामा मस्जिद कॉलोनी, छपारा
#छपारा #नगरपरिषद #पेयजलयोजना #जनसमस्या #महाराणाप्रतापवार्ड #HKNews #खबरकाअसर Rajneesh Harvansh Singh Collector Office Seoni Adv Nitin Daheriya Devraj Dehariya
Chhapara, Seoni | Sep 11, 2026