#अलीगढ़ में सचिन राघव प्रकरण पर करणी सेना पंजीकृत का बड़ा बयान, संगठन ने कहा—सचिन राघव से कोई संबंध नहीं, हिंसा नहीं कानूनी प्रक्रिया से दें जवाब,अलीगढ़ में सचिन राघव प्रकरण को लेकर करणी सेना पंजीकृत ने स्पष्ट किया है कि सचिन राघव का संगठन से कोई संबंध नहीं है और वह किसी पद पर नियुक्त नहीं हैं। युवा शक्ति राष्ट्रीय संगठन महामंत्री गौरव चौहान ने कहा कि किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत टिप्पणी या सोशल मीडिया गतिविधि के लिए वही व्यक्ति जिम्मेदार है। उन्होंने विवादों का जवाब हिंसा या मारपीट के बजाय कानूनी प्रक्रिया से देने की अपील की। जिलाध्यक्ष सुमित तोमर ने मारपीट की घटना का विरोध करते हुए कहा कि जल्द महासभा आयोजित कर संगठन की स्थिति स्पष्ट की जाएगी। संगठन ने कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
#UPNews #KarniSena #BreakingNews #Aligarh #AligarhNews
Koil, Aligarh | Sep 18, 2026