बंजरिया: जनगणना को लेकर बुधवार को बंजरिया प्रखंड के प्रवेक्षक व प्रगणक अपने-अपने क्षेत्रों में घरों की गिनती का कार्य कर रहे हैं
बंजरिया प्रखंड के सभी पंचायतो में बुधवार प्रवेक्षक व प्रगणक जनगणना कार्य को लेकर घरों की गिनती कर रहे है। प्रवेक्षक हरेंद्र प्रसाद ने दो बजे बताया कि सभी प्रगणक अपने क्षेत्रों का घूम कर अवलोकन कर रहे है। ताकि कोई घर छूटे नही। भ्रमण के बाद प्रगणक अपने क्षेत्र का नजरी नक्शा बनाएंगे। दो मई 26 से प्रगणक अपने क्षेत्रों में घरों की गिनती का कार्य शुरू करेंगे।