रामगढ़/प्रखंड के अमरपुर पंचायत के पहाड़िया टोला में विकास कोसो दुर है यहां सरकारी बाबुओं की लापरवाही से विकास की किरण कोसों दूर है।बुढीझीलवा पहाड़िया टोला में किसी को भी बिरसा आवास नहीं मिलने के कारण बरसात और गर्मी के दिनो में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार 4,00 पीएम को पहाड़िया परिवार ने कहा हमलोगों को आज तक बिरसा आवास नहीं मिला है।