ऊधम सिंह नगर के जसपुर में सड़क दुर्घटना समझी जा रही एक घटना का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार यह हादसा नहीं बल्कि पुरानी रंजिश के चलते की गई सुनियोजित हत्या थी। मामले में दो आरोपियों को घटना के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने कार से मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर वारदात को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की थी। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
#Jaspur #UdhamSinghNagar #UttarakhandPolice #BreakingNews #CrimeNews #MurderCase #RoadAccident #PoliceAction #SSPAjayGanpati #Uttarakhand #HindiNews #LatestNews #HaldwaniExpressNews #NewsReel #ViralNews