राजमहल: अमानत दियारा में गेहूं की फसल काटकर ले जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत दियारा में गेंहू की फसल काटकर ले जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर अमानत दियारा निवासी आसराउल शेख ने शुक्रवार को अपराह्न करीब 5 बजे थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में आरोप लगाया है कि तमीज़ुद्दीन शेख,नाजिर शेख,हुमायूँ शेख एवं अन्य 19 लोगों ने एकमत होकर उनके जमीन से गेंहू की फसल को काटकर लेकर चले गए।