गढ़ी: राठडिया पाड़ा में डामरीकरण सड़क के नीचे जलदाय विभाग की पाइपलाइन लीक होने से बनी समस्या
Garhi, Banswara | May 18, 2026 गढ़ी उपखण्ड के राठडिया पाड़ा गांव से गुजर रही डामरीकरण सड़क के के नीचे पानी की पाइपलाइन लीकेज होने से व्यर्थ का पानी सड़क पर बहने और गांव में पर्याप्त जल नहीं पहुंचने से समस्या बनी हुई है। सोमवार शाम 4 बजे ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया की कई बार इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी इस कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हे। समस्या के समाधान की मांग की।