दुर्ग: छावनी पुलिस की बड़ी जुआ रेड, 4 गिरफ्तार, ₹4,500 और 52 पत्ती ताश जब्त
भिलाई की छावनी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 8 नवंबर को पुराने सिद्धार्थ स्कूल के पास जुआ खेलते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से ₹4,500 नगद और 52 पत्ती ताश भी बरामद हुई। पुलिस ने जुआ प्रतिबंध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को मुचलके पर रिहा किया है।