थानेसर: कुरुक्षेत्र में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कबड्डी खिलाड़ियों को मेडल देकर किया सम्मानित
हरियाणा ओलम्पिक संघ की तरफ से कुरुक्षेत्र में चल रही राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मुख्य रूप शिरकत की।हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हरियाणा के खेल इतिहास में हरियाणा ओलम्पिक संघ ने एक नए अध्याय की शुरूआत की है।