प्रतापगढ़: कोतवाली नगर में एएसपी ने अर्दली रूम का लिया निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
सहायक पुलिस अधीक्षक प्रशांत राज ने बुधवार शाम 6 बजे कोतवाली नगर में विवेचकों का अर्दली रूम कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने महिला व गंभीर अपराधों के निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया। एएसपी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि साक्ष्य संकलन में लापरवाही या अनावश्यक विलंब होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अभिलेखों के सही रख-रखाव के निर्देश भी दिए।