ओम शांति प्रोडक्शन प्राईवेट लिमिटेड द्वारा निर्माणाधीन हिन्दी फीचर फिल्म 'द आउटकास्ट बड' की शूटिंग का दूसरा शिड्यूल 26 जून से 4 जुलाई तक हुआ। बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार द्वारा स्वीकृति प्राप्त इस फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक नीतीश राज एवं सुमित मौर्या हैं, सह-निर्माता- राजू कुमार और मदन कुमार है।
इस फिल्म में मुख्य पात्र की भूमिका में मशहूर अभिनेता संजय पाण्डेय, सुशील सिंह, सतीश राज, रश्मि पाठक, श्रेया श्रीवास्तव, निशांत पल्लव व अन्य कलाकार हैं। फिल्म के निर्माता और निर्देशक नीतीश राज ने बताया कि फिल्म की कहानी सुमित मौर्या ने लिखी है।
फिल्म की कहानी समाज द्वारा बहिष्कृत उस शोषित वर्ग के संघर्ष और पीड़ा को बयां करती है, जिन्हें अपनी जाति के कारण बुनियादी अधिकारों और सम्मान से वंचित रखा जाता है। पिता का पुत्री के प्रति प्रेम, अंततः यह फिल्म रूढ़िवादी जंजीरों को तोड़कर मानवीय संवेदना, प्रेम और समानता की जीत की कहानी है।
निर्माता निर्देशक नीतीश राज ने बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार को विशेष रूप से धन्यवाद दिया और बताया कि राज्य को फिल्म-अनुकूल वातावरण-निर्माण कर प्रत्येक दृष्टि से बढ़ावा देने और क्षेत्रीय रचनात्मक अर्थव्यवस्था के विकास को सुगम बनाने का कार्य सौंपा गया है, जो बिहार में अब फिल्म निर्माण कंपनियों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि अब बिहार में फिल्म निर्माण काफी आसान हो गया है।
वही सुमित मौर्या ने बताया कि एसोसिएट डायरेक्टर की भूमिका में निखिल श्याम और सौरभ सिंह है और असिस्टेंट डायरेक्टर साहिल सरोज हैं। कैमरा टीम में निस्मल नौशाद, अपसील अजोश ,संपूर्णानंद, दीप भेंसाला है और फोकस पुल्लर - बिजेंद्र कुमार यादव, साउंड रिकॉर्डिस्ट - रंजीत कुमार, आर्ट - आरुषि खेरवाल, प्रमोद, प्रोडक्शन टीम - जूही सुमन, आनंद शिवाय, रौनक, सिद्धार्थ, राजन, बीटीएस - राहुल, अभिषेक, हेयर आर्टिस्ट - गुंजन, मेकअप आर्टिस्ट - राजन, कॉस्टयूम डिजाइनर - विवेक, इन सबों ने कड़ी मेहनत कर फिल्म को बेहतरीन बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
फिल्म की पहले शेड्यूल की शूटिंग 25 मार्च से 9 अप्रैल तक हुई। शूटिंग की लोकेशन पटना, पूर्वी चंपारण एवं पश्चिमी चंपारण है।
सुमित मौर्या ने पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, डीपीआरओ ( आईपीआरडी ), जिला कला संस्कृति पदाधिकारी को सहयोग के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1 views | East Champaran, Bihar | Jul 18, 2026