कोरांव: सुभाष में एक खेत में 4 दिन से लापता अधेड़ का शव मिला, परिजनों में कोहराम, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कोरांव थाना क्षेत्र के सुभाष गांव में चार दिन से लापता एक अधेड़ का शव रविवार सुबह मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चपरो थाना खीरी निवासी सुरेश प्रसाद (50) पुत्र स्व. श्यामा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुरेश प्रसाद का गत 17 जून को गांव के ही विकास, आशीष (पुत्रगण सेवालाल), कमलेश और शर्मिला देवी (पत्नी सेवालाल) से विवाद हुआ था।