बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के डीडी पुरम में दबंगों ने युवकों के साथ की मारपीट, चार से पांच लोग हुए घायल
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के डीडी पुरम में दबंगों द्वारा युवकों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है ।मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।वहीं पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है।