अररिया: दारोगा और चौकीदार के साथ गाली-गलौज व दुर्व्यवहार के मामले में केस दर्ज, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Araria, Araria | Jul 7, 2026 अररिया जिले के कुर्साकांटा थाना में तैनात महिला पुलिस अवर निरीक्षक स्वीटी कुमारी के साथ बुधवार को सड़क पर दुर्व्यवहार और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। आरोपी ने न सिर्फ दारोगा और उनके साथी कर्मियों को गालियां दीं, बल्कि वर्दी उतरवाने की धमकी भी दी। घटना के बाद नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।