गोपालगंज: पुरानी चौक रोड पर एक दुकान में चोरी करते हुए एक युवक को डायल 112 की पुलिस ने पकड़ा, मामले की जाँच जारी
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के पुरानी चौक रोड में एक दुकान में चोरी कर रहे एक युवक को डायल 112 की पुलिस ने रविवार की दोपहर 2 :00 बजे पकड़ा लिया। वहीं पकड़े गए युवक को डायल 112 की पुलिस ने नगर थाने की पुलिस को सौंप दिया है। बताया जाता है कि युवक के द्वारा पुरानी चौक रोड में एक दुकान में घुसकर चोरी किया जा रहा था।