खानपुर: सारोला कलां थाना क्षेत्र के राजपुरा गाँव में लाइनमैन से मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों को न्यायालय ने भेजा जेल
सारोला कलां थाना क्षेत्र के राजपुर गाँव में लाइनमैन से मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों को न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया। सारोला कलां थाना पुलिस ने आज शुक्रवार को दो पर 12 बजे के लगभग प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि गत 28 मार्च को राजस्व वसूली अभियान के दौरान गांव के ही दीपचंद मीणा व रामकुमार नायक द्वारा पत्थरों से हमला कर लाइनमैन के साथ मारपीट की गई थी।