पचरुखी: बड़कागांव के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
सराय थाना क्षेत्र के बड़कागांव के समीप मुख्य सड़क पर ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सीवान सदर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां उसकी प्राथमिक चिकित्सा की गई। हालांकि घायल की गंभीर स्थिति के मद्देनजर डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायल बाइक सवार मन्नान अली है।