पचरुखी: सादिकपुर पूरब टोला में महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में, महंत मुरारी दास त्यागी ने दी जानकारी
पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के सादिकपुर पूरब टोला में प्रतिष्ठात्मक मारुतिनंदन महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शनिवार की संध्या साढ़े छः बजे उक्त आशय की जानकारी देते हुए राम दरबार सरौती के पीठाधीश्वर महंत मुरारी दास त्यागी ने बताया कि इस माह 28 अप्रैल से कलशयात्रा के साथ महायज्ञ शुरू होगा।