रादौर: रादौर के गांव बापा में चोरो ने एक किसान के ट्यूबवेल को बनाया निशाना, हजारों रुपये की बिजली तार चोरी
रादौर के गांव बापा से चोरों ने किसान के ट्यूबवेल को निशाना बनाते हुए वहां से केबल की तार चुरा ली। जिससे किसान को हजारों रुपए का नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया है। शाम पांच बजे रादौर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव बापा निवासी जाकिर हुसैन ने बताया कि उसने नासीर मोहम्मद की भूमि ठेके पर ली हुई है। जहां टयूबवैल लगा हुआ है। सुबह के समय जब वह खेत में गया तो उसने देखा कि उसके टयूबवैल से अज्ञात व्यक्ति ने करीब 330 फुट केबल की तार चुरा ली है। उसने आसपास छानबीन करने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।