कुशलगढ़: जयघोष, गरबा और डांडिया से सजी रात, ऐतिहासिक रथ महोत्सव का हुआ आगाज़
कुशलगढ़ मे तेरापंथी दिगंबर समाज के दो दिवसीय रथ महोत्सव का शुभारंभ रविवार रात श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। 300 वर्ष से अधिक पुराने ऐतिहासिक लकड़ी के रथ पर विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच समोसरण स्थापित किया गया तथा चांदी के प्रतीक चिन्ह लगाए गए। रथ पर पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर भगवान के जयघोष से गूंज उठा। महिलाओं और युवतियों ने गरबा-डांडिया प्रस्तुत