बरहेट: सांसद, विधायक, DC, SP सहित अन्य ने भोगनाडीह में शहीद सिदो कान्हू की जयंती पर किया माल्यार्पण
शनिवार को वीर शहीद सिदो कान्हू की जयंती के अवसर पर उनके जन्मस्थली भोगनाडीह और उनकी शहीदस्थली क्रांति स्थल पचकठिया में सांसद, बोरियो विधायक धनंजय सोरेन, उपायुक्त हेमंत सती, पुलिस अधीक्षक अमीत सिंह सहित अन्य माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।इस दौरान झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा के साथ कार्यकर्ता बाइक रैली निकालकर क्रांति स्थल से भोगनाडीह पहुंचे