लांजी: मां लंजकाई मंदिर लांजी की छत भरभराकर गिरी, टला बड़ा हादसा
Lanji, Balaghat | Sep 10, 2026 वार्ड क्रमांक 8 स्थित मां लंजकाई मंदिर लांजी में गत रात्रि प्रवेश द्वार के अंदर छत का बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय मंदिर बंद था और श्रद्धालुओं की आवाजाही नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मंदिर भवन करीब पांच दशक पुराना बताया जा रहा है। छत गिरने के बाद भवन की जर्जर स्थिति को लेकर श्रद्धालुओं और नगरवासियों में चिंता बढ़ गई है। लोगों ने ग