वाराणसी के यूपी कॉलेज में वक्फ बोर्ड और कॉलेज प्रबंधन के बीच चल रहे विवाद में छात्रों ने फूंका पुतला
वाराणसी के यूपी कॉलेज में वक्फ बोर्ड और कॉलेज मैनेजमेंट के बीच चल रहे विवाद में अब छात्र भी कूद गए हैं। छात्रों ने सोमवार को वक्फ बोर्ड का प्रतीकात्मक पुतला फूंका और अपना विरोध जताया। विरोध कर रहे छात्रों का कहना है कि जब तक फैसला नहीं हो जाता, किसी को कैम्पस में दाखिल नहीं होने देंगे। छात्रों ने ऐलान किया है कि कल से मजार के पास हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।