सिगरा क्षेत्र में बार खोलने को लेकर दबंगों ने कर्मचारी के साथ की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ दबंग युवकों द्वारा एक युवक की पिटाई करते हुए नजर आ रहे है। घटना 2 दिसंबर रात 12 बजकर 45 मिनट की बताई जा रही है। मामला सिगरा क्षेत्र के ड्रिंक्स ऑन बोर्ड बार का बताया जा रहा है, जहां युवक शराब की डिमांड कर रहे थे। जबरदस्ती बार खोलने का दवाब बना रहे थे।