कैंट पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर चार लाख के गमन का आरोप, कर्मचारियों ने किया हंगामा
वाराणसी कैंट रेलवे के सामने स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर चार लाख का गमन का आरोप लगा है। जिसको लेकर कर्मचारियों ने सोमवार दोपहर साढ़े 11 बजे के आसपास धरना प्रदर्शन करते हुए काम ठप कर दिया है। जिससे पेट्रोल पंप पर वाहन में पेट्रोल न मिलने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा है।