गिरिडीह: गिरिडीह केंद्रीय जेल के 5 कैदी बीमार, सदर अस्पताल में भर्ती, शुक्रवार को 12 बजे लाया गया
गिरिडीह सेंट्रल जेल में 5 कैदी के बीमार होने के बाद सभी को शुक्रवार को 12 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।जहां इसका ईलाज के बाद सभी को 3 बजे वापस जेल ले जाया गया।बताया गया की सेंट्रल जेल में पांच कैदी की तबीयत अचानक बिगड़ गई।जिसके बाद पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के बीच सभी को सदर अस्पताल लाया गया। जहां पांचो का इलाज बारी-बारी से कराया गया।