पानीपत: पानीपत पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के साथ दो युवकों को किया काबू, 460 इंजेक्शन बरामद
अपराधियों के खिलाफ पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री ओपी सिंह आईपीएस के आदेशानुसार और एसपी श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेत्रृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रेक डाउन के तहत पानीपत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जिला पुलिस द्वारा अब तक ट्रेक डाउन के तहत 18 आरोपियों को काबू किया जा चुका है। इनके खिलाफ जानलेवा हमला, फायरिंग, गंभीर चोट मारने के मामलें दर्ज है।