केशकाल: गरीब परिवारों के लिए संजीवनी बनी जीवन ज्योति बीमा योजना, SBI ने 2 लाख रुपये का चेक सौंपा
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं साबित हो रही है। इसका ताजा उदाहरण केशकाल क्षेत्र में देखने को मिला, जहां बैंक की सजगता से एक गरीब परिवार को 2 लाख रु की सहायता राशि प्राप्त हुई। मृतिका की माता एवं नॉमिनी अंगाराबत्ती जायसवाल को SBI शाखा में 2 लाख रु का चेक दिया गया।