जनगणना कार्य निदेशालय, मध्यप्रदेश में “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” थीम पर दिनांक 17 अगस्त 2026 से 16 नवंबर 2026 तक सतर्कता निवारक तिमाही तथा दिनांक 26 अक्टूबर से 01 नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ निदेशक महोदय श्री संजीव श्रीवास्तव, भा.प्र.से. द्वारा निदेशालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर किया गया।
इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ करने तथा कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने का संकल्प लिया। @censusindia2027 @pibbhopal @hmoindia #dcomp #viglanceawarenessweek #census2027
2.5k views | Madhya Pradesh, India | Oct 28, 2026