जमुई: प्राधिकार कार्यालय में योग कार्यक्रम का जिला जज ने किया उद्घाटन, न्यायिक पदाधिकारियों ने किया योग का अभ्यास
Jamui, Jamui | Jun 21, 2026 रविवार की सुबह 8:00 बजे योग कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार संदीप सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान जिला जज के साथ अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर योग गुरु के रूप में मनोज सिन्हा ने समस्त न्यायिक पदाधिकारी गण को योग का अभ्यास कराया।