चकरनगर: नौगांवा गाँव में किशोरी ने फांसी का फंदा लगाकर जान दी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
थाना क्षेत्र के नौगांवा गांव में किशोरी ने घर के अंदर कमरे में दोपहर समय करीब 1 बजे गले में फांसी का फंदा लगाकर लटक गई। कुछ समय बाद बड़ी बहन उक्त दृश्य को देखकर चीख पड़ी, मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानेदार ने किशोरी को मिर्गी से पीड़ित बताया है।