भीलवाड़ा: *महामंडलेश्वर बनने की खुशी में बाबूगिरी महाराज को भक्तों ने भेंट की लग्जरी गाड़ी
भीलवाड़ा। श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर के बाबूगिरी महाराज को श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा द्वारा महामण्डलेश्वर की उपाधि से विभूषित करने की खुशी में मंदिर परिवार एवं भक्तों द्वारा लग्जरी गाड़ी फॉर्च्यूनर भेंट की गई है। शुभ मुर्हुत में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महन्त संतदास महाराज के सानिध्य में मुख्य भेंटकर्ता हेमन्तपुरी गोस्वामी एवं महावीर सोमानी ने चाबी समर्पित की